बारां । रोटरी उम्मेद भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झण्डारोहण का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया रही। रोटरी क्लब अध्यक्ष सूर्यप्रकाश विजय, सचिव महेश तिवारी व इनरव्हील क्लब अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने बताया कि उर्मिला जैन भाया ने सम्बोधन ‘‘मुझे तन चाहिए ना धन चाहिए, बस अमन से भरा यह वतन चाहिए, जब तक जिन्दा हूं इस मातृभूमि के लिए मरू तो तिरंगा कफन चाहिए’’ से शुरू किया। भाया ने सभी देशवासियों, प्रदेशवासियो, जिलेवासियों एवं क्लब सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं ज्ञापित की। रोटरी क्लब अध्यक्ष सूर्यप्रकाश विजय, इनरव्हील क्लब अध्यक्ष नीतू गुप्ता जो भी भारत मां के सपूत शहीद हुए हैं।
उनके त्याग, समर्पण, बलिदान को नमन किया तभी सभी क्लब सदस्यों, देषवासियों, प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। रोटेरियन प्रकाश टोंग्या, ललिता टोंग्या, डॉ. त्रिवेश बरदानिया, राजेन्द्र मित्तल, पूर्व अध्यक्ष सुनील जैन, धीरज तिवारी, प्रेरणा तिवारी, कल्पना विजय, दीपक पतीरा, आदित्य जैन, त्रिशला जैन, विवेक जैन, चेतना शर्मा आदि इस दौरान उपस्थित रहे। क्लब सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




