बारां। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभर की शैक्षणिक संस्थानों में युवा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता शपथ दिलाई गई। यह आयोजन जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर एवं सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के निर्देशानुसार किया गया।
राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्राचार्य संजय कुमार मेहता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि प्रत्येक योग्य युवा को अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाना चाहिए।
राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्राचार्य संजय कुमार मेहता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि प्रत्येक योग्य युवा को अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाना चाहिए।इस अवसर पर स्वीप कार्यक्रम प्रभारी अमित भार्गव ने उपस्थित जन को मतदाता शपथ दिलाने के साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदाता को गणना फॉर्म भरकर मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करना आवश्यक है। साथ ही वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से आसानी से पंजीयन की प्रक्रिया समझाई।
कार्यक्रम में ईएलसी सह प्रभारी परमेश्वर जाट, मोहिनी सागोन सहित समस्त स्टाफ, ईएलसी सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




