बारां। एनटीपीसी लिमिटेड के अन्य कार्यालयों/परियोजनाओं के साथ-साथ एनटीपीसी अंता ने भी 15 अगस्त को भारतवर्ष का 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। मुख्य महाप्रबन्धक संजीव कुमार सक्सेना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरान्त, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों एवं टाउनशिप सिक्युरिटी द्वारा की गई। परेड का निरीक्षण किया तथा सलामी ली। उनके परिवारजनों व कर्मचारियों, एवं बाहर से पधारे अन्य अतिथियों को संबोधित करते हुए। सबसे पहले उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी व देश के उन महान सपूतों को शत शत नमन किया। जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर स्वतंत्रता दिलाई।
सक्सेना ने अपने संबोधन में बताया कि एनटीपीसी भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी है। इसलिए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। एनटीपीसी की स्थापित क्षमता लगभग 83000 मेगावाट हैं। इससे हम देश के हर चौथे बल्ब को प्रकाशित करते है। एनटीपीसी का लक्ष्य 2032 तक 130 गीगावाट का हैं। जिसमें नवीकरणी उर्जा के योगदान के माध्यम से क्षमता को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करना है। एनटीपीसी ने पिछले 50 वर्षो में 83 गीगावाट जोड़ा हैं। उसे केवल 7 वर्षो में 50 गीगावाट जोड़ना है, जो हमारे लिए एक महत्वकांक्षी लक्ष्य है। यह एनटीपीसी का उज्जवल भविष्य दर्शाता है। मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि हमारा स्टेशन इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। सक्सेना ने एनटीपीसी एवं एनटीपीसी अंता की मुख्य उपलब्धियों के बारे में जन समूह को अवगत कराया तथा एनटीपीसी अंता को सफलता की उंचाईयों पर पहुंचाने पर सभी के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने मुख्य महाप्रबन्धक उत्कृष्टता पुरस्कार से कर्मचारियों को सम्मानित किया।
संविदा श्रमिकों को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए एवं सुरक्षा के लिए उत्कृष्ट सुझावों के लिए भी कर्मचारियों को सेफ्टी अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी अंता के बालभवन, केन्द्रीय विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा बहुत ही मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ-साथ ग्राम पलसावा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों द्वारा अमर शहीद भगत सिंह पर एक लघु नाटिका की प्रस्तुति दर्शकों के स्मृति पटल पर हमेशा रहेगी। इसके साथ-साथ परियोजना के स्पोर्टस काउंसिंल द्वारा सभी वर्गो के लिए फन गेम्स से दर्शकों का मनोरंजन किया गया। अपर महाप्रबन्धक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) विपिन देशमुख, अपर महाप्रबन्धक (ईएम) संदीप कुमार सिंह चंदेल, अपर महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) दिलेर सिंह कुहाड़, अपर महाप्रबन्धक (प्रचालन) अनिर्वाण खानरा, सहायक कमाण्डेंट, के औसुब सुभाष चन्द्र, प्राचार्य, केन्द्रीय विद्यालय, अध्यक्षा, प्रेरणा महिला मण्डल वंदना सक्सेना तथा समस्त विभागाध्यक्ष एवं अनुभागाध्यक्ष उपस्थित थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




