बारां। पुलिस मुख्यालय द्वारा स्थाई वारन्टियों, उदघोषित अपराधियों, 335 बी.एन.एस.एस. (भगौडा), ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे। विशेष अभियान के तहत राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बारां के सुपरवीजन व विकाश कुमार वृताधिकारी वृत छबड़ा के नेतृत्व में राजेश खटाणा पु.नि. थानाधिकारी थाना छबड़ा की एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि गठित टीम द्वारा कड़ी मेहनत व आसूचना संकलन करते हुए 03 साल से फरार चल रहे 2000/-रूपये के ईनामी जिला स्तरीय टॉपटेन अपराधी, किशन पुत्र लक्ष्मीनारयण साहू निवासी पदम टेन्ट हाउस के पास छबडा थाना छबडा व 02 अन्य स्थायी वारंटियों 1.जगदीश पुत्र अजीतसिह परिहार निवासी पालिका बाजार विजयपुर थाना विजयपुर जिला गुना मध्यप्रदेश 2. पप्पू पुत्र रघुनाथ गुर्जर निवासी सुंण्डा थाना फतेहगढ जिला गुमा मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अपराधी – किशन पुत्र लक्ष्मीनारयण साहु निवासी छबडा, जगदीश पुत्र अजीतसिह निवासी जिला गुना मध्यप्रदेश, पप्पू पुत्र रघुनाथ गुर्जर निवासी सुंण्डा गुना मध्यप्रदेश
पुलिस टीमः- 1.राजेश खटाना, रूडमल, रामसिंह,
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




