बारां। व्यापार मंडल मेंन मार्केट के द्वारा 79 वा,, भारतीय स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। उसके उपलक्ष में महाराणा प्रताप चौक पर झंडारोहण कर हर्शोल्लास के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों एवं व्यापारी बंधुओ की उपस्थिति में समारोह कर मनाया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव बताया कि व्यापार मंडल पिछले 12 सालों से गणतंत्र दिवस एवं, स्वतंत्रता दिवस, मनाता हुआ आ रहा हैं। इसी क्रम में 15 अगस्त को प्रातः 9ः बजे महाराणा प्रताप चौक पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इस झंडारोहण समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ व्यापारी गुप्ता ब्रादर्स के प्रोपराइटर पंकज गुप्ता रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक कुश कुमार मिश्रा, अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि में केट के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भाई पराग टोगीया एवं केट के नगर अध्यक्ष गुणवत्त पटौदी पिंटू होंगे एवं वीशीष्ट अतिथि के रूप में केट की संपूर्ण टीम भी सादर आमंत्रित रहेंगे। व्यापार मंडल के पदाधिकारी, मनीष गर्ग मनीष गुप्ता, त्रिलोकचंद गोयल, मुकेश सोनी, लाजपत अरोड़ा, संजय बाठला, अकिल भाई, सलाम भाई, वीरेंद्र लखेरा, हिमांशु धाकड़, नरेश पिपलानी, कमल झालावाड़ी, विनय जालन, विनोद जालान, संजय रावत, अभिषेक खंडेलवाल, देवल पतिरा, कपिल तिवारी, आदि बाजार के युवा व साथी शामिल होगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




