[aioseo_breadcrumbs]

स्काउट गाइड संगठन बालक बालिकाओं को संस्कारवान बनाकर समाज के लिए बनाता है उपयोगीः चित्तौड़ा

बारां। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय बारां के तत्वावधान में कोटा मंडल के सहायक राज्य संगठन आयुक्त दिलीप कुमार माथुर के मार्गदर्शन में संचालित जनजाति स्काउट गाइड तृतीय सोपान एवं राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर के चतुर्थ दिवस जिला संगठन आयुक्त प्रदीप चित्तौड़ा ने झंडारोहण किया। उन्होंने नियम प्रतिज्ञा के माध्यम से जनजाति स्काउट गाइड को विश्वसनीयता वफादार एक दूसरे के प्रति भातृत्व की भावना विनम्रता अनुशासनशील प्रकृति प्रेमी मितव्ययता साहसी एवं मन क्रम वचन से शुद्ध होने की प्रेरणा देते हुए प्रतिज्ञा के माध्यम से देश की सेवा दूसरों की सेवा एवं स्काउट गाइड नियम की पालना का संकल्प दिलाते हुए समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनाने का पाठ पढ़ाया।

जिला संगठन आयुक्त गाइड सुनीता मीणा ने प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण देकर समाज सेवा के लिए तैयार किया। सीनियर रोवर कमलेश मीणा द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में जनजाति स्काउट गाइड के दल को परेड हेतु कड़ी मेहनत के साथ तैयार कर उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ा रहे हैं। शिविर में महेश सेन द्वारा राज्य पुरस्कार में होने वाले दक्षता बेज के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें राज्य पुरस्कार अवार्ड के लिए तैयार कर रहे है। दोपहर के सत्र में जिला ट्रेनिंग कमिश्नर राजेंद्र कुमार शर्मा ने सभी स्काउट गाइड को जीवन पर्यंत स्काउट होना को अपने अंदर रखते हुए समाज एवं देश के लिए हमेशा उपयोगी नागरिक बनने की प्रेरणा प्रदान की। जिला हेड क्वार्टर कमिश्नर भैरूलाल वर्मा ने स्काउट गाइड को देशभक्ति गीत सुनाकर देश सेवा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भवानी शंकर मीणा, शकील खान, दिनेश नागर, मोहित मीणा, ने भी प्रशिक्षण प्रदान किया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket