[aioseo_breadcrumbs]

सीआईएसएफ ने तिरंगा बाइक रैली एवं तिरंगा मार्च निकाला

अंता। सीआईएसएफ यूनिट एएनजीपीपी अंता में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत तिरंगा बाइक रैली एवं तिरंगा मार्च का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य एनटीपीसी टाउनशिप एवं आसपास के गाँवों में रहने वाले नागरिकों को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के महत्व एवं गौरव के प्रति जागरूक करना था। साथ ही लोगों को स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की याद दिलाते हुए यह संदेश दिया गया कि आज की आज़ादी हमारे पूर्वजों के कठिन संघर्ष और त्याग का परिणाम है।

जिसे हमें सदा सुरक्षित रखना है। इन कार्यक्रमों का सफल आयोजन, इकाई प्रभारी सुभाष चन्द्र, सहायक कमांडेंट, सीआईएसएफ यूनिट एएनजीपीपी अंता के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में किया गया। कार्यक्रम ने यह संकल्प दोहराया कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं। बल्कि हमारे गौरव, एकता व बलिदान का प्रतीक हैं। हर नागरिक का कर्तव्य है कि इसकी शान और सम्मान को सदा बनाए रखें। यूनिट के सभी कार्मिकों ने उत्साह व देशभक्ति से ओत-प्रोत होकर सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket