’विद्वत परिषद की बैठक में भारत केंद्रित शिक्षा पर हुई चर्चा’
बारां। समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सज्जन शक्ति की सक्रियता जरूरी है। राष्ट्र की प्रगति व विश्व के कल्याण के लिए भारत केंद्रित विचारों को समाज व्यापी बनाने में शिक्षाविदों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। विद्या भारती का लक्ष्य शिक्षा के माध्यम से वैश्विक नागरिक निर्माण करना है। यह विचार विद्या भारती के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय के सभागार में आयोजित विद्वत परिषद जिला बैठक में विद्या भारती के प्रांत निरीक्षक नवीन कुमार झा ने बतौर मुख्य वक्ता व्यक्त किया।

उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शिक्षा नीति राष्ट्र की प्रगति का आधार भारतीय ज्ञान परंपरा व सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने वाली शिक्षा नीति है। विद्वत परिषद के जिला संयोजक शिक्षाविद सरोज दीक्षित बताया कि बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार राठौर ने की।अतिथियों के स्वागत एवं परिचय के उपरांत जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने प्रस्तावित की के रूप में विचार प्रेषित किये। बैठक में डॉक्टर सुधीरा, प्रहलाद राठौर, गजानंद नागर, जगदीश सोनी जलजला, आत्म कल्याण सुमन, महेंद्र शर्मा, कौशल तिवारी, शिवराज सिंह हाडा, अशोक कुमार योगी, पुरुषोत्तम स्वरूप नामा की उपस्थिति रही। आभार एवं राष्ट्रगान के साथ बैठक समापन हुआ।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




