[aioseo_breadcrumbs]

वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के शिविरों का आयोजन जारी

बारां। केन्द्र सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। जिले में 14 एवं 18 अगस्त को विभिन्न बैंको द्वारा 6 गांवों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। बुधवार को गोरधनपुरा व दीगोदपार में एसबीआई वहीं महलपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा शिविरों का आयोजन किया गया। मांगरोल ब्लॉक की ग्राम पंचायत महलपुर के शिविर की विजिट डीएलओ मृदुला माहेश्वरी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जयपुर, डीआरएम बैंक ऑफ बड़ौदा कोटा एवं एलडीएम जनवेद मीना बारां द्वारा निरीक्षण किया गया।

इसी क्रम में 14 अगस्त को हरनावदाशाहजी में एसबीआई, गरड़ा व देवरी में बीआरकेजीबी बैंक और 18 अगस्त को नागदा व ढ़ोटी में बीआरकेजीबी बैंक, कोयला में पीएनबी बैंक द्वारा शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के तहत पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण एवं प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत नए खाते खोले जाएंगे तथा निशिक्रय खातों के लिए रि-केवाईसी की जाएगी। आयोजित शिविर स्थल पर आस-पास के नागरिक पहुंचकर लाभ ले सकेंगे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket