देशभक्ति के नारों ने समा बांधा
बारां। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला प्रशासन के निर्देशन में जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा रैली का आयोजन हुआ। रैली में बड़ी संख्या में संबंधित विभागों के अधिकारी, स्काउट गाइड, स्कूली छात्र तिरंगा थामे शहर की सड़कों पर उतरे और पूरे जोश के साथ भारत माता की जय के नारे लगाते हुए देशभक्ति का संदेश दिया।

रैली का शुभारंभ कृषि उपज मंडी से हुआ। जहां जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, एडीएम दिवांशु शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंडासु, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी, डीटीओ कल्पना शर्मा, सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना, सहायक निदेशक शुभम नागर, जनसम्पर्क सहायक निदेशक योगेन्द्र शर्मा ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली का नेतृत्व किया।रैली कृषि उपज मंडी प्रांगण से कॉलेज तिराहा, अस्पताल रोड, धर्मादा चौराहा, प्रताप चौक होते हुए निकली व श्रीराम स्टेडियम में सम्पन्न हुई।

डीजे पर देशभक्ति से सराबोर गीतों के साथ स्कूली छात्र-छात्राएं, स्काउट गाइड के विभिन्न विभागों के कार्मिक रैली में शामिल हुए। श्रीराम स्टेडियम में रैली के समापन पर एडीएम शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को देश व तिरंगे के सम्मान की शपथ दिलाई। अभियान के तहत बुधवार को राजकीय भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों, डेम और पुलों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




