[aioseo_breadcrumbs]

आबकारी विभाग की कुर्की की कार्यवाही निरन्तर जारी

बारां। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आबकारी आयुक्त, राजस्थान उदयपुर व अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, जोन कोटा के निर्देशानुसार जारी आदेशों की पालना में जारी कुर्की वारन्ट की अनुपालना में बारां में तहसील मांगरोल में आबकारी विभाग के बाकीदारों की चल-अचल संपति कुर्क की गई। आबकारी विभाग ने आबकारी ऐमनेस्टी योजना में बकायादारों को पुरानी बकाया छूट सहित जमा करवाने का मौका दिया था। उक्त योजना में जिन बकायादारों ने बकाया जमा नहीं करवाया उनके विरूद्ध कार्यवाही करते हुए आबकारी वृत्त बारां में बाकीदार मुकुट बिहारी मीणा पुत्र बृजमोहन, ग्राम छत्रपुरा तहसील मांगरोल जिला बारां ने वर्ष 2023-24 में देशी मदिरा कम्पोजिट दुकान ग्राम पंचायत रायथल का संचालन किया था। उक्त समूह की संचालन अवधि समाप्ति के बाद राशि 2112412 रूपए मय ब्याज नियमानुसार जमा नहीं कराया गया।

बाकीदार दिनेश मीणा पुत्र केदारलाल मीणा, ग्राम सोकन्दा पोस्ट बोहत तहसील मांगरोल ने वर्ष 2021-22 में देशी मदिरा कम्पोजिट दुकान ग्राम पंचायत सीसवाली दुकान नम्बर 1 का संचालन किया था। उक्त समूह की संचालन अवधि समाप्ति के बाद राशि 6782239 रूपए मय ब्याज नियमानुसार जमा नहीं कराया गया।बाकीदार नीरू पारेता पत्नी कमल नयन पारेता, निवासी धाकडों का मोहल्ला भगवानपुरा बोहत तहसील मांगरोल ने वर्ष 2020-21 में देशी मदिरा कम्पोजिट दुकान नगरपालिका मांगरोल का संचालन किया था। उक्त समूह की संचालन अवधि समाप्ति के बाद राशि 642731 रूपए मय ब्याज नियमानुसार जमा नहीं कराया गया तथा बाकीदार रामहेत पुत्र नन्दलाल, ग्राम सिन्धानिया तहसील मांगरोल ने वर्ष 2023-24 में देशी मदिरा कम्पोजिट दुकान नगरपरिषद बारां गजनपुरा नम्बर 2 का संचालन किया था।

उक्त समूह की संचालन अवधि समाप्ति के बाद राशि 8343375 रूपए मय ब्याज नियमानुसार जमा नहीं कराया गया। इस पर संबधित राजस्व अधिकारियों से उक्त बाकीदारों की चल-अचल संपति बाबत् सूचना चाही गई। राजस्व अधिकारियों से उक्त सूचना प्राप्त होने पर नियमानुसार कुर्की वारण्ट जारी करके तहसील मांगरोल में उक्त बकायादारों की संपति कुर्क की गई। वर्तमान में आबकारी विभाग की एमनेस्टी योजना चल रही है जिसमें बकायादार अपनी बकाया राशि जमा करवाकर कुर्की जैसी कठोर कार्यवाही से बच सकते है। कुर्की की कार्यवाही आगामी माहों में भी निरन्तर जारी रहेगी।

 

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket