बारां। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त बारां शहर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता गत दिनों से जारी हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त भाजपा द्वारा भारतीय सेना व सैनिको के सम्मान मे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं।
तिरंगा यात्रा शाम 3 बजे श्री राम स्टेडियम से रवाना होकर शहीद राजमल मीणा स्मारक पर समाप्त होगी समाप्ति के दोरान भाजपा पदाधिकारी प्रतिमा की साफ-सफाई व माल्यार्पण कर श्र्दांजलि देंगे। तिरंगा यात्रा मे शहर के गण मान्य व्यक्ति, व्यापारी, किसान, मजदूर, पूर्व सैनिक, पेंशनर कर्मचारी सहित आमजन शामिल होंगे। वहीं शहर में निवासरत भाजपा के वरिष्ठ नेता विधायक जिला पदाधिकारी शहर पदाधिकारी पार्षद व बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता शामिल होंगे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




