आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 अगस्त
बारां। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड (अनुजा निगम) द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के ऑनलाइन ऋण आवेदन अनुजा निगम पोर्टल पर प्रारम्भ किए गए हैं। परियोजना प्रबन्धक शुभम नागर ने बताया कि जिले के अनुसूचित जाति, दिव्यांगजन, सफाई कार्मिकों, कार्मिको के आश्रित तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों को विभिन्न राष्ट्रीय निगमों से रियायती ब्याज दर पर स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध करवाने के लिए यह सुविधा दी गई है।
अनुसूचित जाति के व्यक्तियों द्वारा महिला समृद्धि, माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस, डेयरी, स्वरोजगार, वाहन ऋण योजना आदि एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों द्वारा विभिन्न योजनाओं में ऋण आवेदन किया जा सकता है। अनुजा निगम पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि 31 अगस्त है। इस योजना में ऋण लेने के इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन पत्र ई-मित्र केन्द्र अथवा स्वयं की एसएसओ आई.डी. के माध्यम से अनुजा निगम पोर्टल पर जाकर स्वयं, परिवार के जनआधार कार्ड के जरिए ऑनलाइन भर सकते हैं। ऋण से संबंधित अन्य जानकारी स्थानीय कार्यालय पर प्राप्त कर सकते है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




