मौजूदा बोर्ड में पहली बार महिला को दिया जिम्मेदार दायित्व
बारां। जन-जन के आस्था के प्रतीक ऐतिहासिक डोल मेले के सुव्यवस्थित व सुचारू रूप से संचालित करने का दायित्व इस बार नगर परिषद बोर्ड ने महिला पार्षद ममता नागर को दिया है। नगर परिषद अध्यक्ष ज्योति पारस में डोल मेला अध्यक्ष के रूप में महिला पार्षद ममता नगर के नाम की विधिवत घोषणा कि ज्ञातव्य हैं। बारां की अन्नपूर्णा नगरी में लगभग एक पखवाड़े तक नगर परिषद की ओर से मेले का आयोजन किया जाता है। जल झूलनी एकादशी से प्रारंभ होने वाले जन आस्था के केंद्र इस मेले का आयोजन काफी चुनौतीपूर्ण भी होता है। इस मेले में जहां एक पखवाड़े तक रंग मंच से विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम आयोजित होते हैं।
वही अन्य प्रदेशों के व्यापारी बारां पहुंचकर व्यापार करते हैं। जिनके सुरक्षा की जिम्मेदारी परिषद की होती है। परिषद अध्यक्ष ज्योति पारस ने परिषद अधिनियम 2009 की प्रद्दत शक्तियों का उपयोग करते हुए मेला अध्यक्ष के रूप में महिला पार्षद ममता नागर के नाम की घोषणा कर साबित कर दिया कि महिला भी इतनी बड़ी जिम्मेदारी उठा सकती हैं। ज्ञातव्य रहे कि इस बोर्ड में पहली बार किसी महिला पार्षद को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सोपी गई है। मेला अध्यक्ष चुने जाने के बाद ममता नागर ने पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया, पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल व परिषद अध्यक्ष ज्योति पारस, उप सभापति नरेश गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सोपी हैं। उस पर वे खरा उतर के दिखाएगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




