[aioseo_breadcrumbs]

भाजपा देहात मंडल की तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला सम्पन्न’

बारां। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार के निर्देशानुसार हर हर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा बारां देहात मंडल की कार्यशाला पंचायत समिति सभागार हॉल में देहात अध्यक्ष अमरदीप सिंह केदाहेड़ी की अध्यक्षता एवं देहात प्रभारी जयेश गालव व प्रधान मोरपाल सुमन के आतिथ्य में संपन्न हुई।

भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि कार्यशाला में विधानसभा संयोजक देवेंद्र शर्मा पूर्व प्रधान हेमराज चौबदार, बलराम मेहता आदि नेता मंचासीन रहे अतिथियों ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा अभियान को लेकर चर्चा की एवं देहात मंडल के सभी पंचायत में प्रभारी लगाकर तिरंगा वितरण किया। आगामी दिनों में हर घर तिरंगा फहराकर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर मंडल के संयोजक श्रीराम मालव, रमेश चंद्र नागर, महामंत्री सत्यनारायण शर्मा, सूरजमल नागर, रामसिंह गुर्जर, रविंदर डागर, मुरली मीणा, ब्रह्मानंद सारस्वत, पदम सिंह, गिरिराज मीणा, लोकेश शर्मा, विष्णु मालव, सियानंद मेहरा, हरि बल्लभ वैष्णव, कमलेश चौधरी, बाबूलाल पंकज, कमलेश मीणा, राकेश मालव, सूरज सिंह लुहारिया, किशन नागर, हेमंत मीणा, कमलेश नागर, सीताराम वैष्णव, महावीर मालव, हरिशंकर नागर, सरदार सिंह, सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket