कोयला। भाजपा कोयला मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पारेता की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक के दौरान जिला संयोजक राकेश जैन सह संयोजक मुकेश केरवालिया विधानसभा संयोजक महावीर सिंह हाडा बारां प्रधान मोरपाल सुमन आदि नेताओ का आतिथ्य रहा। कार्यशाला में चर्चा करते हुए हर घर तिरंगा अभियान की रूपरेखा तेयार की। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों द्वारा घर-घर तिरंगा वितरण किया जाएगा 14 अगस्त को कोयला मंडल मुख्यालय पर रैली का आयोजन व बामला में स्वच्छता अभियान का आयोजन सुबह 8ः00 बजे किया जाएगा।

प्रत्येक पंचायत संयोजक व सह संयोजक का गठन किया गया। वही बैठक में कार्यक्रम के मंडल संयोजक मनोज शर्मा, बृज सुन्दर मेहता व भाजपा कार्यकर्ता लीलाधर मेहता, भरत वैष्णव, भूपेंद्र सुमन, विनोद गालव, हंसराज भाटी, सोभागमल मेघवाल, राधेश्याम, अनिरुद्ध, विक्रांत, ललित गोचर, दीपक, विनोद लोढ़ा, महावीर पांचाल, दिनेश पांचाल, अविनाश, सुनील, जितेंद्र कानावत, प्रिंस आदि उपस्थित रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




