बारां। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार के निर्देशानुसार बारां भाजपाइयों ने कार्यक्रम जिला संयोजक ब्रह्मानंद शर्मा व सह संयोजक राजेश हाडा के नेतृत्व में घुमंतू परिवारों के बीच रक्षाबंधन पर्व मनाया।

भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया की भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता का भाव लेकर घुमंतु परिवारों गाड़ियां लोहार एवं झुग्गी झोपड़ियां व कच्ची बस्तियों में रहने वाले गरीब मजदूर परिवारों के बीच पहुंचकर रक्षा सूत्र बांधा एवं मिठाई खिलाकर भाईचारे का त्यौहार रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस दोरान कार्यक्रम सहसंयोजक अंतूरानी शर्मा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री किरण भार्गव व रेखा मेहता जिला उपाध्यक्ष सोनिया अदलखा, तमन्ना मीणा, गिरजा हाडा, विद्या प्रजापत, ममता पंकज, रितु हाडा, पुष्पा नागर, व हेमंत मीणा मौजूद रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




