बारां। दूरसंचार पुलिस में एसआई पद पर पदोन्नति होने पर कुलदीप बैरवा का शाफा बंधवाकर, तिलक लगाकर माला पहनाकर मुंह मीठा करवा कर चारमूर्ति चौराहा स्थित कार्यालय पर स्वागत किया। हाडोती बैरवा समाज उत्थान समिति के महामंत्री महावीर गोठवाल ने बताया कि समिति के सभी पदाधिकारीयों द्वारा जिलाध्यक्ष मोहनलाल मस्ताना के नेतृत्व में पुलिस कांस्टेबल झालावाड़ शक्ति बैरवा का भी सम्मान किया गया।
स्वागत करने वालों में समिति के पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमराज देवली, हेमराज गुणावत, रामप्रसाद फौजी, अनिल फौजी बारां ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश ठेकेदार नलका, लेखराज नलका, ब्रजमोहन एलडीसी, सीताराम बैरवा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




