बारां। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के किसानों को 5 करोड़ 20 लाख रुपए की बीमा क्लेम राशि का वितरण किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण झुंझुनू जिले से हुआ। जिसमें केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जिला स्तरीय कार्यक्रम अटल सेवा केंद्र, कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुआ। खरीफ 2024 के अंतर्गत 4,987 किसानों को 1 करोड़ 20 लाख रुपए और रबी 2024 में 6,000 किसानों को 3 करोड़ 99 लाख रुपए का भुगतान किया गया।

इस प्रकार कुल 11,000 किसानों को 5 करोड़ 20 लाख रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक (कृषि विस्तार), उद्यानिकी के उप निदेशक, सहायक निदेशक (कृषि विस्तार), कृषि अधिकारी, कृषि अनुसंधान अधिकारी, सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक एवं फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिले के 50 लाभान्वित किसानों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
फोटो 13 एवं 13ए किसानों को 5 करोड़ 20 लाख का फसल बीमा क्लेम वितरित
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




