बारां। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशभर में राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री धीरज गुर्जर का जन्मदिन धार्मिक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। जिसके तहत बारां जिले में भी इस सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। किसान कांग्रेस जिला संयोजक शिवराज मीणा ने बताया कि कुशलगढ़ प्रभारी एवं कांग्रेस नेता रमेश मीणा की अगुवाई में 12 अगस्त को शाम 4 बजे अटरू रोड स्थित ताड़के बालाजी मंदिर पर सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

वहीं 13 अगस्त को प्रातः 9 बजे ग्राम कुण्डी चारागाह में क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ पौधारोपण किया जाएगा। इसी तरह 14 अगस्त को श्रीकृष्ण गौशाला में गायों को चारा व गुड़-लापसी खिलाया जाएगा। जबकि 15 अगस्त जिला व क्षेत्र के कार्यकर्ता भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले जन्मोत्सव व जन आशीर्वाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। कुशलगढ़ प्रभारी रमेश मीणा ने कांग्रेसजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धार्मिक संगठनों एवं आमजन से कार्यक्रम में भाग लेने लेकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




