बारां। जिला पुलिस अधीक्षक जिला बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा स्थाई वारन्टियों, उदघोषित अपराधियों, 335 बी.एन.एस.एस. (भगौडा), ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे। विशेष अभियान के तहत राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बारां के सुपरवीजन में जिला विशेष टीम द्वारा कडी मेहनत व आसूचना संकलन करते हुए थाना अन्ता का 06 वर्ष ने फरार चल रहा 10000/- रूपये का ईनामी अपराधी देवेन्द्र सिंह उर्फ बन्टी को गिरफतार किया गया है।
गिरफ्तार अपराधीः- देवेन्द्र सिंह तंवर उर्फ बन्टी पुत्र शिवराज सिंह राजपूत निवासी विवेकानन्द कालोनी गोपाल होटल की गली मातेष्वरी भवन देवली थाना देवली जिला टोक। हाल निवासी पंडेर थाना पंडेर जिला भीलवाडा
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




