बारां। जिले में महात्मा गांधी नरेगा एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण के कार्य हेतु ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन) की संविदा आधार पर नियुक्ति की जाएगी। जिला कलक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि जिले में 33 पदों पर एक वर्ष के लिए अस्थायी नियुक्ति की जानी हैं। जिसके लिए 8 अगस्त से 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवश्यक योग्यताएं –
आयु सीमा-न्यूनतम 21 वर्ष से अधिकतम 64 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता- स्नातक डिग्री, कम्प्यूटर दक्षता, सूचना प्रौद्योगिकी/कम्प्यूटर कार्य में दक्षता आवश्यक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, आर.के.सी.एम. द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र अनिवार्य है। आवेदन एवं विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी जिले की वेबसाइट इंतंदण्तंरेंजींदण्हवअण्पद पर जाकर विज्ञप्ति का अवलोकन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया-आवेदन पत्र डाउनलोड कर ईमेल के माध्यम से भेजना अनिवार्य है। आवेदन केवल ’ई-मेल-जिले का अधिकृत ईमेल पता पर ही भेजे जाएं।
अंतिम तिथि-25 अगस्त रात्रि 11ः59 बजे तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




