[aioseo_breadcrumbs]

नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षा हाट का समापन समारोह 8 अगस्त को

हर घर तिरंगा अभियान के तहत होंगे विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम
स्थानीय संसाधनों से आत्मनिर्भरता की उड़ानः आकांक्षा हाट से सशक्त हो रही हैं महिलाएं
बारां। नीति आयोग भारत सरकार की वोकल फॉर लोकल पहल के अंतर्गत बारां जिले में आयोजित आकांक्षा हाट का समापन समारोह 8 अगस्त को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। समारोह में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएगी। जिसमें स्थानीय कलाकारों समूहों की सहभागिता रहेगी। यह हाट कृषि उपज मंडी प्रांगण, शेड नंबर-1, बारां में आयोजित किया गया हैं। जिसमें कुल 22 स्टॉल्स के माध्यम से स्थानीय महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया जा रहा है।

यह आयोजन महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। प्रमुख प्रतिभागी संस्थानों में राजीविका, वन धन विकास केंद्र, पीवीटजी मंजरी फाउंडेशन, निरोगधाम किसान उत्पादक संगठन (आंवला उत्पाद), मांगरोल खादी हैंडलूम संस्था, रीच रिटर्न किसान उत्पादक संगठन सहित विभिन्न स्व-सहायता समूह शामिल हैं। हाट में प्रदर्शित उत्पादों में मसाले, हर्बल साबुन, आंवला से बनी सामग्रियां, जैविक उत्पाद, पारंपरिक परिधान, हस्तनिर्मित राखियाँ, पापड़, अचार, सजावटी सामान, मिट्टी से बनी कलात्मक वस्तुएं, खिलौने, चूड़ियाँ आदि प्रमुख हैं। इन उत्पादों को पूरी तरह स्थानीय संसाधनों से महिलाओं ने स्वयं तैयार किया है।

राजीविका समूह की महिलाओं ने साझा किया कि कैसे समूह से जुड़ने के बाद उन्हें उत्पाद निर्माण एवं विपणन का प्रशिक्षण मिला और अब वे आत्मनिर्भर बनने की राह पर अग्रसर हैं। ऐसे आयोजनों से उन्हें सशक्त मंच, ग्राहक से सीधा संवाद और बिक्री की नई संभावनाएं प्राप्त हुई हैं। आकांक्षा हाट न केवल महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ रहा हैं। बल्कि श्वोकल फॉर लोकलश् के मंत्र को ज़मीनी स्तर पर साकार कर रहा है। यह आयोजन जिले में महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता और सामाजिक विकास की दिशा में एक प्रेरणास्पद उदाहरण बनकर उभरा है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket