[aioseo_breadcrumbs]

तिरंगे की शान में जनभागीदारी से सजे रंगारंग कार्यक्रम

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिले में विविध आयोजन जारी
बारां। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर रचनात्मक, सांस्कृतिक और जन-संवेदनशील आयोजन किए जा रहें है। जिला प्रशासन के निर्देशन में चल रहे। इन आयोजनों का उद्देश्य आमजन में राष्ट्र प्रेम, एकता व गौरव की भावना को जाग्रत करना है।

इस क्रम में कृषि मंडी परिसर ‘आकांक्षा हाट’ में थीम ‘स्वच्छता के संग’ पर आधारित कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा धागों से युक्त पारंपरिक बुनाई, तिरंगा बुनाई प्रदर्शन और धागों की गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कारीगरों और महिला स्व-सहायता समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यालयों में तिरंगा राखी प्रतियोगिता
जिलेभर के सरकारी एवं निजी विद्यालयों व महाविद्यालयों में तिरंगा राखी निर्माण कार्यशालाएं एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गैंदा लाल रैगर ने बताया कि इन आयोजनों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मनमोहक एवं आकर्षक तिरंगा राखियों का निर्माण किया। सभी विद्यालयों में सर्वश्रेष्ठ राखियों का चयन कर विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरित किए गए। जिससे छात्रों में रचनात्मकता और देशप्रेम की भावना का विकास हुआ। जिला प्रशासन द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत 8 अगस्त को कृषि मंडी में तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें तिरंगा मेला, तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा प्रदर्शनी एवं सेल्फी बूथ का निर्माण किया जाएगा। 11 अगस्त को जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा बाइक रैली या साइकिल रैली आयोजित की जाएगी। नगर निकाय क्षेत्रों एवं ग्रामीण अंचलों में स्कूली बच्चों, युवाओं तथा समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से लंबे तिरंगे कपड़े के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा सामाजिक एकता, सौहार्द और राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक होगी। 12 अगस्त को सभी नगर निकाय क्षेत्रों में तिरंगा थीम पर आधारित उत्पादों जैसे भोजन सामग्री, वस्त्र, श्रृंगार आदि की बिक्री को प्रोत्साहित किया जाएगा। स्थानीय बाजारों में तिरंगा प्रकाश और सजावट की जाएगी। 13 अगस्त को राजकीय भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों, डेम और पुलों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे “हर घर तिरंगा” अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें, अपने घरों पर तिरंगा फहराएं, आयोजनों में सहभागिता निभाएं।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket