[aioseo_breadcrumbs]

जिले में 146 नए मतदान केन्द्रों के नवसृजन का प्रस्ताव, निर्वाचन अधिकारियों व राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

बारां। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार जिले में गुरुवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिवांशु शर्मा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केन्द्रों का पुनर्गठन, नवसृजन एवं सुव्यवस्थितिकरण करना रहा। बैठक में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों दृ अन्ता, किशनगंज, बारां-अटरू एवं छबड़ा-के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदान केन्द्रों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तावों के अनुसार जिले में कुल 146 नए मतदान केन्द्रों का नवसृजन प्रस्तावित हैं। जिनमें अन्ता में 21, किशनगंज में 39, बारां-अटरू में 43 और छबड़ा में 43 मतदान केन्द्र शामिल हैं।

इनमें से 113 नए मतदान केन्द्र पुराने भवनों में ही स्थापित किए जाएंगे। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इन प्रस्तावों का अवलोकन करवाया गया। विस्तृत चर्चा के पश्चात प्रतिनिधियों ने प्रस्तावों पर सहमति प्रदान की। बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी समय में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक मतदाता से गणना प्रपत्र भरवाया जाएगा एवं वांछित दस्तावेज संलग्न करने होंगे। बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे, जिसमें आमजन से सहयोग की अपेक्षा की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में सहयोग करें नागरिकों को बीएलओ को दस्तावेज उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित करें।

इस अवसर पर यह भी बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा किशनगंज, छबड़ा एवं बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) की नियुक्ति कर दी गई हैं। जबकि इण्डियन नेशनल पार्टी द्वारा अब तक कोई बीएलए-2 नियुक्त नहीं किए गए हैं। अतः उनसे शीघ्र नियुक्ति करने का अनुरोध किया गया। बैठक में सभी दलों ने निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सशक्त बनाने में सक्रिय सहयोग देने की सहमति व्यक्त की।

 

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket