[aioseo_breadcrumbs]

जिले में जन सुरक्षा योजनाओं के लिए संतृप्ति अभियान जारी

शिविर में वित्तीय समावेशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित होंगे कार्य
बारां। भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा त्रैमासिक देशव्यापी वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा अभियान (जन सुरक्षा योजनाओं के लिए संतृप्ति अभियान) संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर तक बैंकिंग, बीमा और पेंशन जैसी आवश्यक वित्तीय सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के साथ ही पात्र नागरिकों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाना है। अभियान के तहत प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत वर्तमान निष्क्रिय बैंक खातों का पुनः सत्यापन, जिन व्यक्तियों के अभी तक बैंक खाते नहीं हैं। उनके नए बैंक खाते खोलना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अटल पेंशन योजना में नामांकन किया जाएगा।

अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे है। अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय, बैंक शाखा या जिला अग्रणी बैंक कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है। एलडीएम जनवेद मीना ने बताया कि गुरुवार को मिर्जापुर, दारा, खैराली में शिविरों का आयोजन किया गया। वहीं 8 अगस्त को गुगोर व गगचाना में शिविर आयोजित होंगे। शिविरों में विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में प्रति वर्ष केवल 436 रुपये में 2 लाख का जीवन बीमा मिलेगा। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में प्रति वर्ष केवल 20 रुपये में 2 लाख का दुर्घटना बीमा मिलेगा। अटल पेंशन योजना में न्यूनतम निवेश करने पर 60 वर्ष की आयु के बाद अंशदान आधारित स्थायी मासिक पेंशन मिलेगी। पीएमजेजेवाई एवं पीएमएसवीवाई के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से एसएमएस एवं मिस कॉल से भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

 

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket