पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने लिखा पत्र
बारां। अन्ता शहर सहित 45 गांवों में विगत एक सप्ताह से भी अधिक समय से पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने जिला कलक्टर बारां को पत्र लिखकर अतिशीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई है। उन्हें अवगत करवाया कि विधानसभा क्षै़त्र अन्ता में अन्ता-नागदा-बल्देवपुरा पेयजल योजना से अन्ता शहर सहित 45 गांवों को शुद्व फिल्टरयुक्त मीठा पेयजल उपलब्ध होता हैं। परन्तु वर्तमान में विगत एक सप्ताह से भी अधिक समय से अन्ता शहरवासियों सहित 45 गांवों में ग्रामीण परिवारों को पीने के लिए इस योजना से शुद्व पेयजल उपलब्ध नही हो पा रहा है। शुद्व पेयजल उपलब्ध नही होने के कारण आमजन को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
इस से मजबूरी वर्ष जिन स्त्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा हैं। वे स्त्रोत मापदण्ड़ों के अनुसार पेयजल के योग्य नही हैं। दूषित पानी पीने से लोगों का स्वास्थ्य खराब हो सकता हैं। उन्हें कोई महामारी भी फैल सकती है। भाया ने अन्ता-बल्देवपुरा-नागदा पेयजल परियोजना से शुद्व फिल्टरयुक्त पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्या का अतिशीघ्र समाधान करवाते हुए आमजन को पीने के लिए शुद्व पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग करते हुए कहा कि यदि जलदाय विभाग ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नही की तो समस्या के समाधान के लिए कांग्रेस पार्टी को सड़क पर आन्दोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




