बारां। जिले हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विविध आयोजन किए जा रहे हैं। स्वच्छता के संग थीम पर आधारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गैंदालाल रैगर ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार जिले के समस्त विद्यालयों की सहभागिता एवं समन्वय से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

इसके तहत जिले के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के रंगों से सुन्दर तिरंगा रंगोलियां बनाई और अपने देश प्रेम को अभिव्यक्त किया। संस्था प्रधानों ने उत्कृष्ट रंगोलियां बनाने वाले विजेता छात्र – छात्राओं को पुरस्कृत किया। इसी क्रम में 7 अगस्त को कृषि मंडी में आकांक्षा हाट के साथ तिरंगा रंगों में पारम्परिक बुनाई को प्रदर्शित करने के लिए तिरंगा धागों से युक्त तिरंगा बुनाई और धागों की गतिविधियों का आयोजन, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में तिरंगा राखी बनाने की कार्यशाला और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




