[aioseo_breadcrumbs]

सरकारी योजनाओं पर कार्यशालाः युवाओं को मिली आत्मनिर्भरता की राह

बारां। जिले के युवाओं को केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं से अवगत कराने और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से 6 अगस्त, को रूडसेट संस्थान में एक दिवसीय फ्लैगशिप योजनाओ पर कार्यशाला का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत केंद्र बारां द्वारा किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जहाँ उन्हें विशेषज्ञों द्वारा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला का शुभारंभ जिला उद्योग केंद्र, बारां के महाप्रबंधक रविंद्र वर्मा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद सभी अतिथियों व वक्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमार मधुकर, जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत बारां ने की, जिन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए, कार्यशाला की थीम और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला साथ ही माय भारत पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी एवं माय भारत द्वारा आयोजन किये गया। कार्यक्रमों की जानकारी दी व सभी युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत भी करवाया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने युवाओं को कई महत्वपूर्ण योजनाओं से अवगत कराया। राकेश नागर जिला परियोजना प्रबंधक एन.यु.आर.एच.एम. ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना या आयुष्मान भारत योजना व स्वच्छ भारत मिशन के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये योजनाएं कैसे देश के नागरिकों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के स्तर को बेहतर बना रही हैं। इसके बाद, रूडसेट संस्थान के प्रबंधक देवेंद्र मीणा ने युवाओं को स्किल इंडिया और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत मिलने वाले आसान ऋणों और डिजिटल इंडिया पहल के फायदों के बारे में बताया।

जिससे वे छोटे व्यवसाय शुरू करने और डिजिटल तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित हुए। रूडसेट संस्थान के व्याख्याता दीपक शर्मा ने युवाओं को स्टैंड-अप इंडिया योजना व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के बारे में समझाया, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर बढ़ाने व अपने जीवन को सुरक्षित बनाने की जानकारी मिली। कार्यक्रम के अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण सत्र में, मुख्य अतिथि रविंद्र वर्मा ने युवाओं को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और स्टार्टअप इंडिया जैसे क्रांतिकारी कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को सम्मान और सहयोग देती हैं। जबकि स्टार्टअप इंडिया नए विचारों को बढ़ावा देकर नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को मजबूत कर रहा है।

वर्मा ने युवाओं से सिर्फ नौकरी की तलाश न करने। बल्कि खुद उद्यमी बनकर दूसरों को भी रोजगार देने का आह्वान किया। कार्यशाला के अंत में सभी युवाओं के साथ एक सामूहिक फोटो लिया गया। इस सफल आयोजन में मंडल अध्यक्ष अक्षय पंकज, माय भारत वॉलंटियर प्रिंस पंकज, दिनेश सुमन, सोनू सुमन व भगवती बैरवा सहित कई युवा उपस्थित थे। इस अवसर पर युवाओं को संविधान एवं नशा मुक्त भारत अभियान की अतिथियों द्वारा शपथ दिलाई गई स यह कार्यशाला युवाओं को आत्मनिर्भरता की राह दिखाने में एक मील का पत्थर साबित होगी ।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket