बारां। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने उपखण्ड अधिकारी की अनुशंसा के आधार पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतकों के आश्रितों व घायल को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की हैं। जिला कलक्टर के आदेश के अनुसार अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत्यु होने पर हंसराज के आश्रित ग्राम पहाड़ी जागीर की दाखा बाई को एक लाख रुपए, सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर राजेश कुमार के आश्रित ग्राम समरानिया की भावना को एक लाख रुपए, अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत्यु होने पर विजय कुमार के आश्रित न्यू नाकोड़ा कॉलोनी बारां की नीलू को एक लाख रुपए व पार्वती नदी में डूबने से मृत्यु होने पर प्रीति के आश्रित ग्राम चौकी के राजपाल यादव को एक लाख रुपए और मिट्टी में दबने के कारण मृत्यु होने पर विशाल के आश्रित कुन्जबिहार कॉलोनी बारां के चैनसिंह को एक लाख रुपए, वहीं दुर्घटना में घायल वन्दना निवासी पचेलखुर्द को 25 सौ रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




