बारां। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने जिला महामंत्री ब्रह्मानंद शर्मा को जिला संयोजक नियुक्त किया। भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि प्रदेश, जिले, मंडल व बूथ पर 8 अगस्त से 10 अगस्त तक रक्षाबंधन पर्व जन सहभागिता, संघठनात्मक सहभागिता, सामाजिक समरसता के भाव से मनायेंगे। कार्यक्रम किर्यांन्वयन को लेकर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश हाड़ाँ व महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष व पार्षदअंतुरानी शर्मा को जिला सह संयोजक नियुक्त किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




