[aioseo_breadcrumbs]

बारां शहर में दो अलग-अलग स्थानों से चोरी हुई 2 मोटरसाईकिलों को बरामद कर 1 आरोपी को किया

गिरफ्तार व 1 बालक को किया निरूद्ध
बारां। पुलिस ने बारां शहर में दो अलग-अलग स्थानों से चोरी हुई 2 मोटरसाईकिलों को बरामद कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंडासु ने बताया कि 4 अगस्त को फरियादी बंटी पुत्र तेजकरण नायक 25 साल निवासी माथनी हाल रघुनाथ रिसोर्ट मांगरोल बाईपास ने पुलिस थाना कोतवाली पर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि 3ः40 पीएम पर मैंने मेरी स्पेलंडर मोटरसाईकिल एयू बैंक चारमूर्ति चौराहे के पास खड़ी की थी। जिसे करीब 4ः50 पीएम पर देखा तो मेरी मोटरसाईकिल नही मिली। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया।

जिस पर बापू जमींदार लिखा हुआ था। इसी प्रकार 2 अगस्त को फरियादी आशीष जैन पुत्र ज्ञानचन्द जैन महाजन निवासी जैन कॉलोनी बारां ने पुलिस थाना कोतवाली पर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरी मोटर साईकिल हीरो एच एफ डीलक्स को मेरे निवास स्थान जैन कॉलोनी पानी की टंकी के पास बारां, निवास स्थान के बाहर से कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। इत्यादि दोनों रिपोर्ट पर पुलिस थाना कोतवाली बारां पर चोरी के अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
टीम का गठनः- चोरी की घटना को गम्भीरता से लेकर चोरी गई मोटरसाईकिलों व अज्ञात मुल्जिमान की तलाश-पतारसी हेतु राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के सुपरवीजन व ओमेन्द्र सिंह वृताधिकारी वृत बारां के नेतृत्व में योगेश चौहान पु.नि. थानाधिकारी कोतवाली की एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा शौभाराम पुत्र सरदारा जाति वाल्मिकी निवासी हरदेवपुरा थाना गुरसहाय जिला फिरोजपुर पंजाब को मेला ग्राउण्ड बारां से मोटरसाईकिल सहित डिटेन कर गिरफ्तार किया गया हैं। चोरी गई दूसरी मोटरसाईकिल विधि से संघर्षरत बालक को निरूद्ध कर उसके कब्जे से बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी से अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपीः- शौभाराम पुत्र सरदारा जाति वाल्मिकी निवासी हरदेवपुरा थाना गुरसहायला फिरोजपुर पंजाब
पुलिस टीमः- योगेश चौहान पु.नि. थानाधिकारी, गुलाबचन्द हैड कानि, आशीष हैड कानि, महावीर कानि, राकेश कानि, सुरेश कानि, रामकिशोर कानि आदि शामिल थे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket