गृह रक्षा विभाग ने मानवता का परिचय देते हुए निभाया कर्तव्य
बारां। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र बारां के उप केन्द्र छबड़ा में तैनात होम गार्ड्स स्वयंसेवक राजेन्द्र कुमार की आकस्मिक मृत्यु पर विभाग द्वारा उनके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। विभागीय अधिकारियों, स्टाफ और स्वयंसेवकों ने मिलकर 1,10,000 (एक लाख दस हजार रुपए) की सहायता राशि एकत्र कर मृतक की पत्नी कोशल्या बाई एवं बच्चों को सौंपी।
इस अवसर पर कमाण्डेन्ट सीमा पारीक, प्लाटून कमाण्डर गजेन्द्र सिंह, सहायक प्रशानिक अधिकारी शम्भू दयाल, आरक्षी बिरदीचंद, गुलराज, धर्मेन्द्र सिंह, तुलसीराम, नरेन्द्र शर्मा, गोकूल, जितेन्द्र सिंह सहित अवैतनिक पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे। कमाण्डेन्ट पारीक ने बताया कि विभागीय कल्याण कोष से 2,50,000 (दो लाख पचास हजार रुपए) की अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान किए जाने का प्रस्ताव निदेशालय गृह रक्षा, राजस्थान जयपुर को प्रेषित किया गया है। साथ ही मृतक के परिजनों को भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया गया। गृह रक्षा विभाग की यह पहल न केवल मानवता का परिचायक है, बल्कि स्वयंसेवकों के प्रति संस्था की संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व का प्रमाण भी है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




