बारां। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि शासन सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सानिध्य में ‘बहनों का सुरक्षा सम्मान पर्व’ अभियान के तहत ‘आंगनबाड़ी बहन सम्मान दिवस’ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 5 अगस्त (मंगलवार) को प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक जिला परिषद् बारां के प्रथम तल पर स्थित हॉल में किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एवं जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं से संवाद किया जाएगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




