बारां। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास और उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के उपलक्ष्य में काव्य एवं विचार गोष्ठी 3 अगस्त को दोपहर 2 बजे दीनदयाल पार्क स्थित ब्राईट कम्पयूटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी। अध्यक्ष बच्छराज राजस्थानी ने बताया कि इस अवसर पर कलश पूजन का कार्यक्रम भी रखा गया है। इसमें परिषद सहित साहित्यिक संस्थाओं से जुड़े रचनाकारों एवं काव्य प्रेंमियों को आमंत्रित किया गया है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




