[aioseo_breadcrumbs]

लाडो योजना की प्रथम वर्षगांठ पर बेटियों का सम्मान

लाडो योजना का प्रथम वर्षगांठ पर किया कार्यक्रम आयोजित
बारां। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत लाडो प्रोत्साहन योजना के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लाडो उत्सव वर्षगांठ कार्यक्रमश का आयोजन का होटल में किया गया। इस अवसर पर नवजात बेटियों के जन्मोत्सव का अभिनंदन करते हुए केक काट कर लाभार्थी माताओं को लाडो संकल्प पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक सतीश परिहार ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा 1 अगस्त 2024 को इस योजना की शुरुआत की गई थी। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य बेटियों के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना हैं। जिसके तहत कुल 1.5 लाख रुपए की सहायता राशि सात किश्तों में दी जाती है।

योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म पर 2500 रुपए, बालिका के 1 वर्ष की होने पर 2500 रुपए, प्रथम कक्षा में प्रवेश पर 4000 रुपए, छठी कक्षा में प्रवेश पर 5000 रुपए दसवीं कक्षा में प्रवेश पर 11000 रुपए, बारहवीं कक्षा में प्रवेश पर 25000 रुपए एवं स्नातक पूर्ण करने व 21 वर्ष की आयु पर 1 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी है। सहायक निदेशक परिहार ने ग्राम साथिनों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं को इस योजना का लाभ दिलवाएं। यह योजना महिला अधिकारिता, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से संचालित की जा रही है। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सीताराम गोयल ने भी संबोधित करते हुए अभिभावकों से बेटियों को नियमित रूप से स्कूल भेजने का आग्रह किया। शिक्षा से जुड़े विभिन्न लाभों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में सहायक जनसंपर्क अधिकारी मोहनलाल, पर्यवेक्षक मोनिका शर्मा, पुष्पा शर्मा, राजकुमार, समन्वयक सीमा सहित बड़ी संख्या में महिला लाभार्थी, ग्राम साथिनें एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य संदेश था “बेटी है तो भविष्य है। जो सभी उपस्थितजनों को भावनात्मक रूप से प्रेरित कर गया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket