बारां। राजकीय वरिष्ठ अध्यापक छीतर लाल बैरवा ग्राम पाठैडा वालों की सेवा निवृत्ति राजकीय विद्यालय पुराना थाना बारां से होने पर हाडौती बैरवा समाज उत्थान समिति कोटा संभाग द्वारा सम्मानित किया गया। हाडोती बैरवा समाज उत्थान समिति जिला बारां के महामंत्री महावीर गोठवाल ने बताया कि समिति के संभाग अध्यक्ष रामलाल टटवाड़िया के नेतृत्व में सेवानिवृत समारोह में छीतर लाल बैरवा वरिष्ठ अध्यापक का साफा बंधवाकर माला पहना कर महर्षि बालीनाथ जी का छायाचित्र व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत अध्यापक छीतर लाल बैरवा ने अपना बाकि समय समाज सुधार के कार्य में लगाने का वादा किया। समारोह में समिति के जिलाध्यक्ष मोहनलाल मस्ताना, मदनलाल बडगोत्य, बाबू लाल बैरवा कोटा, हेमराज अध्यापक मायथा सहीत कई पदाधिकारी व समाज बंधु उपस्थित रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




