बारां। जवाहर नगर विकास समिति, हाउसिंग बोर्ड की ओर से 2 अगस्त से 6 अगस्त तक पंच दिवसीय कार्यक्रम झालावाड रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड में होंगे। अध्यक्ष लोकेश मीणा, उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, विकास शर्मा, विनोद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 अगस्त को कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो तेल फैक्ट्री स्थित रामजानकी मंदिर से सुबह 9 बजे से रवाना होगी। जो हाउसिंग कॉलोनी पहुंचेगी। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शिव पुराण चलेगा।
गोविंद शर्मा ने बताया कि प्रशासन के साथ-साथ हिन्दू अखाडा समिति के अध्यक्ष मुकेश शर्मा नेपाली को कलश यात्रा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई। 6 अगस्त को पूर्णाहूति होगी महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। लोकेश दाधीच, विजय चौधरी, नंदकिशोर मीणा, राकेश चौधरी, महेश नागर, चंद्रशेखर शर्मा, नितेश निगम, शैलेंद्र सिंह, विनोद शर्मा, दिनेश पालीवाल, राजेंद्र गोस्वामी, मधुसूदन नागर, बालमुकंद नागर, आकाश मीणा, दीपक मेहरा, महेंद्र सिंह, राहुल मीणा, डॉ. अजय नागर, विष्णु गौतम आदि द्वारा कार्यक्रम मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




