[aioseo_breadcrumbs]

जन आधार 2.0 पोर्टल का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

बारां। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक रामप्रसाद बैरवा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जन आधार 2.0 पोर्टल के संबंध में प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। जिसमें जन आधार योजना प्रभारी जितेन्द्र कुमार मीणा ने उपयोगी जानकारी दी। जन आधार 2.0 पोर्टल मे किए गए नवीनतम संशोधनों की जानकारी दी गई। इसमें आमजन स्वयं अपनी एसएसओ आईडी से जन आधार में बैंक डिटेल अपडेट कर सकते है। जिले के समस्त ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारियों एवं कार्मिक द्वारा इस प्रशिक्षण में भाग लिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारियों के साथ जन आधार के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में चर्चा की गई। डुप्लीकेट नाम, मुखिया परिवर्तन साथ ही एनपीसीआई के माध्यम से बैंक खातों का सत्यापन करने की सुविधा भी जन आधार पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई। साथ ही जानकारी दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारियों को द्वितीय सत्यापन करने के लिए नियुक्त किया गया है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket