बारां। देवस्थान विभाग कोटा सहायक आयुक्त कृष्ण कुमार खंडेलवाल ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न तीर्थों राजस्थान सरकार द्वारा यात्रा करवाई जाएगी। तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक है।
इसमें राजस्थान के मूल निवासी 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक जो आयकरदाता नहीं हो, आवेदन कर सकते है। आवेदन के लिए देवस्थान विभाग की वेबसाइट में उपलब्ध लिंक पर क्लिक कर स्वयं किया जा सकता है। आवेदन ई-मित्र के माध्यम से भी किया जा सकता है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




