बारां। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी शुभम नागर ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित पालनहार योजनान्तर्गत 2025-26 के वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिए पालनहार पोर्टल शुरू कर दिया गया हैं। बच्चों को पालनहार का भुगतान लगातार जारी रखने के लिए सभी पालनहार लाभार्थियों को अपने बच्चों के स्कूल कॉलेज से इस सत्र का अध्ययन प्रमाण पत्र प्राप्त कर ई-मित्र पर सत्यापन शीघ्र कराना है।
साथ ही जिन बच्चों की आयु 18 वर्ष से अधिक हो चुकी हैं या जो बच्चे नियमित रूप से अध्ययनरत नहीं हैं, ऐसे पालनहार जिला कार्यालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बारां में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर पालनहार पोर्टल से बच्चों का नाम पृथक करवा ले, ताकि अन्य बच्चों का वार्षिक सत्यापन हो सके ।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




