कोटा। राजस्थान सरकार की हरियालो राजस्थान मुहिम के तहत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेने आए कोटा जिले के प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक के कोटा दौरे पर शाहबाद घाटी संरक्षण संघर्ष समिति बारां द्वारा शाहबाद के जंगलों को बचाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।शाहबाद घाटी संरक्षण संघर्ष समिति बारां के समन्वयक भानु गुप्ता और मुकेश सोनी ने बताया कि ” प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक हरियालो राजस्थान मुहिम के अनुसार कोटा में आयोजित एक वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेने कोटा आए थे जिन्हें समिति के संरक्षक बृजेश विजयवर्गीय,आंदोलन के कोटा संभाग प्रभारी राजेन्द्र कुमार जैन, चम्बल संसद के अध्यक्ष कुंजबिहारी नंदवाना ने अन्य सदस्यों के साथ मिलकर शाहबाद संरक्षित वन अभ्यारण्य क्षेत्र में लगने वाले पम्पड़ स्टोरेज पावर प्लांट के विरोध से अवगत कराया गया और उससे होने वाले नुकसानों के मद्दे नज़र ज्ञापन पत्र दिया ।शाहबाद जंगल बचाओ आंदोलन के कोटा संभाग प्रभारी राजेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि” शाहबाद तहसील की पांच ग्राम पंचायत इस प्रोजेक्ट के हानिकारक प्रभावों से सीधे तौर पर प्रभावित हो रही हैं और पर्यावरण की दृष्टि से पूरे विश्व के वातावरण में प्रतिवर्ष साढ़े 22 लाख मैट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड घुलने से हाड़ौती संभाग के लोगों का सांस लेना मुश्किल हो जाएगा।
संरक्षक बृजेश विजयवर्गीय ने कहा कि ” शाहबाद जंगल हम सभी लोगों के फेफड़ों की तरह काम कर रहा है जिसमें लाखों पेड़ों पर असंख्य पशु पक्षियों का बसेरा है।फिर भी इस जंगल की कटाई का फैसला वापस नहीं लिया जाता है तो समिति के सदस्य चिपको आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
Author: Neeta Sharma
free Lancer, writer and editor




