[aioseo_breadcrumbs]

नन्ही बालिका को मिली ममता की गोद

बारां। गुरुवार को कार्यालय अधीक्षक, राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह, विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एजेंसी, बारां में 2 माह पूर्व पालना गृह में आई नन्ही बालिका सृष्टि को न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट, बारां के आदेश होने तक की अवधि के लिए दत्तक ग्रहण पूर्व पालन-पोषण देखरेख (फोस्टर केयर) में दिया गया। मुख्य अतिथि प्रिन्सिपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड, सुमन मीणा, अधीक्षक राकेश कुमार वर्मा, डॉक्टर देवेन्द्र मीणा, शिशु रोग विशेषज्ञ, बाल कल्याण समिति सदस्य मीना नागर, सहायक निदेशक अभियोजन नरेन्द्र सिंह परमार की मौजूदगी में बालिका सृष्टि को भावी दत्तक माता पिता को सुपुर्द किया गया।

शिशु ग्रह मैनेजर कीर्ति चतुर्वेदी द्वारा बताया गया कि अभिभावक कारा पोर्टल पर दत्तक ग्रहण के लिए काफी समय से प्रतीक्षा में थे। नन्ही बालिका को अभिभावक गोद में लेकर भाव-विभोर हो गए। अभिभावक द्वारा बालिका का अच्छा पालन-पोषण करने की बात कही गई। बालिका के आने से उनका परिवार पूरा हो गया, साथ ही बालिका को भी एक नया जीवन मिल गया। इस अवसर पर किशोर न्याय बोर्ड सदस्य नवदीप्ति पोरवाल, रीडर मुनिन्द्र शर्मा, सोशल वर्कर पूनम गुप्ता, नर्सिंगकर्मी करण सिंह, आया, कनिष्ठ लेखाकार राजेश मीणा, संरक्षण अधिकारी लोकेश सेन, चाइल्ड लाइन कोर्डिनेटर मनीष राठौर, प्रियंका खत्री, सुरभि गौतम, कम्प्यूटर ऑपरेटर गोलू नागर, जगदीश सुमन, तरूण कुमार कौशिक व सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहें

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

यूजीसी प्रस्तावित व्यवस्था वापस लेने की मांग, सड़कों पर गूंजे विरोध के नारे

स्वर्ण समाज एकता मंच के आह्वान पर निकली वाहन रैली, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन बारां। यूजीसी से

Live Cricket