बारां। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी शुभम नागर ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित राजकीय, अनुदानित (विद्यालय, महाविद्यालय स्तरीय) छात्रावासों में वर्ष 2025-26 के लिए 16 मई से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ की जाकर आवेदन की अन्तिम तिथि 30 जुलाई नियत की गई थी।
जिले में संचालित राजकीय, अनुदानित 45 छात्रावासों में प्रवेश की संख्या कम होने से सीटें रिक्त रहने तथा बजट घोषणा 2025-26 में स्वीकृत नवीन राजकीय सावित्री बाई फुले छात्रावास बारां संचालन एवं आवश्यक व्यवस्था के लिए इनमें प्रवेश दिए जाने के लिए विभाग द्वारा अन्तिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई जाती है। इच्छुक पात्र छात्र, छात्राएं यथाशीघ्र छात्रावास प्रवेश पोर्टल पर आवेदन कर छात्रावास में प्रवेश पा सकते है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




