बारां। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि नीति आयोग, भारत सरकार अतिरिक्त सचिव के दिशा निर्देशानुसार सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह के साथ वोकल फॉर लोकल नवाचार के तहत आंकाक्षा हाट कार्यक्रम का आयोजन 2 अगस्त से 8 अगस्त तक कृषि उपज मंडी बारां में किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजवीर सिंह चौधरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों के दायित्व निर्धारित किए गए है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




