बारां। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि शासन सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सानिध्य में ‘बहनों का सुरक्षा सम्मान पर्व’ अभियान के तहत ‘आंगनबाड़ी बहन सम्मान दिवस’ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 5 अगस्त (मंगलवार) को प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक जिला परिषद् बारां के प्रथम तल पर स्थित हॉल में किया जाएगा।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एवं जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं से संवाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, उप निदेशक दुर्गाशंकर मीणा को नोडल अधिकारी एवं महिला अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक सतीश परिहार को सहायक नोडल अधिकारी तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु प्रभारी नियुक्त किया गया है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




