बारां। राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ की ओर से जिलाध्यक्ष संजय मेघवाल के नेतृत्व में सोमवार को जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। इससे पूर्व कोटा रोड पब्लिक पार्क से कोटा रोड़ जिला कलेक्ट्रेर तक रैली निकाली गई। इसके बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष मेघवाल ने बताया कि बजट सत्र में उपमुख्यमंत्री द्वारा आईएएस पैटर्न में अनुभव में दो वर्ष की छूट की घोषणा की गई थी। लेकिन उसका विभागीय आदेश अभी तक जारी नहीं किया गया है। अनुभव में दो वर्ष की छूट का विभागीय आदेश अतिशीघ्र जारी करवाया जाए।

ताकि शिक्षा विभाग कार्यरत 23740 पंचायत शिक्षक व विद्यालय सहायक जिनका अनुभव 31 मार्च को पूरा हो गया। इन संविदा कार्मिकों के नियमितिकरण की प्रक्रिया आरंभ की जा सके। साथ ही जिलाध्यक्ष ने मांग की है कि राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि के आदेश जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अतिशीघ्र जारी किया जाए। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष सुरेश बैरवा, बनवारी मीणा, ललित शर्मा, राजकुमार मीणा, मणिराज मीणा, रामस्वरूप मीणा, कोमल सिंह, धनराज उमरचिया, शाहिद हुसैन, राजेश मेहरा, सत्येंद्र मेघवाल, राजकुमार मीणा आदि उपस्थित थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




