बारां। श्री शिव गणेश मंदिर कावड संघ की ओर से सोमवार को भव्य कावड यात्रा निकाली गई। शंकरलाल सुमन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सौलहवी कावड यात्रा नागदा से लाई गई। विवान होटल एण्ड रिसोर्ट से विशाल कावड यात्रा मंडी प्रांगण के लिए हुई। कावड यात्रा में कोटा से आए कलाकारों द्वारा शिव-पावर्ती की झांकी और अघोरी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। कावड यात्रा कोटा रोड ओवर ब्रिज होते हुए चारमूर्ति चौराहा, प्रताप चौक, धर्मादा चौराहा से निकली।
कावड यात्रा का भारतीय मजदूर संघ ने चारमूर्ति चौराहा, बारां मंडी मुनीम गुमास्ता संघ ने कोटा रोड स्वामी विवेकानंद पार्क एवं हम्माल मजदूर संघ व राजू मेरोठा ने गुरूद्वारे के सामने स्वागत किया। मंडी व्यापारी कुंजबिहारी नागर ने गौशाला के सामने कावडियों का स्वागत किया। कावड यात्रा मंडी प्रांगण में स्थित शिव गणेश मंदिर पहुंची, जहां पर पंकज जैन ने पूजा अर्चना की। इसके बाद कावडियों ने शिवजी का जलाभिषेक किया। अशोक सेठी ने प्रसाद वितरित किया। कावड यात्रा में समस्त व्यापारी व मुनीम एवं हम्माल मजदूर शामिल रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




