बारां। रोटरी क्लब द्वारा हरियाली तीज मनाई गई। अपिकनिक व प्रतियोगिताएं की गई। अध्यक्ष सूर्यप्रकाश विजय व सचिव महेश तिवारी ने बताया कि कोटा रोड स्थित एक निजी फार्म हाउस पर पिकनिक का आयोजन किया गया। रोटेरियन प्रकाष टोंग्या, डॉ. त्रिवेश बरदानिया ने बताया कि इस दौरान सभी ने परिवारजनों सहित स्वीमिंग पूल में नहाने तथा विभिन्न प्रकार के खेलों का लुत्फ उठाया। पिकनिक प्रभारी उर्मिला जैन भाया जिला प्रमुख, कल्पना, कल्पना विजय व बिन्दु मारू ने बताया कि सभी सुहागिन महिलाओं का सुहाग के प्रतीक रोली, तिलक लगाकर एवं कंगन पहनाकर स्वागत किया गया।

पुरूषों ने अपनी-अपनी पत्नियों की प्रशंसा में दो लाईन बोली। उर्मिला जैन भाया ने बताया कि स्विमिंग पूल के अन्दर खेले गए गेम में दिव्या जैन प्रथम व अंजू मारू द्वितीय स्थान पर रही। लहरिया सरप्राइज में अवार्ड प्रदान किया गया। इसमें दिव्या जैन-प्रदीप मारू विजय रहे। आया सावन झूमके, तम्बोला प्रतियोगिता में सूर्यप्रकाश विजय, कल्पना विजय प्रथम स्थान पर रही। इस अवसर पर क्लब के राकेश सेठी, आदित्य जैन, जितेन्द्र गुप्ता, सतीश विजय, प्रदीप मारू, सतीश अग्रवाल, धीरज तिवारी, विकास जैन, पंकज जैन, मनोज ड्रोलिया, दीपक गुप्ता, दीपक कुमार जैन, विवेक जैन आदि परिवारजनों सहित उपस्थित रहे। अध्यक्ष सूर्यप्रकाश विजय ने स्वागत किया। सचिव ने महेश तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




