[aioseo_breadcrumbs]

मूसलाधार बारिश में भी छाया रहा देशभक्ति का जज्बा

बारां रनर्स क्लब ने कारगिल विजय रन 5.0ः में उत्साह से लगाई दौड़
बारां। बारां रनर्स क्लब द्वारा कारगिल विजय दिवस की स्मृति में कारगिल विजय रन 5.0 का आयोजन भारी बारिश के बावजूद जबरदस्त उत्साह अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। मूसलाधार बारिश भी न तो आयोजकों के जज्बे को डिगा सकी और न ही प्रतिभागियों के जोश को। दौड़ निर्धारित समय पर प्रारम्भ हुई और हजारों प्रतिभागियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत होकर इसमें भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नायब सूबेदार संतोष, कैप्टन रघुवीर, आकाश इंस्टीट्यूट राजस्थान हेड मनीष शर्मा, एमिनेंट एकेडमी के डायरेक्टर प्रवीण शर्मा, बारां नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमैन हरगोविंद, देवेश सोनी, संजय तिवारी एवं शाहबाज अख्तर उपस्थित रहे। रनर्स क्लब के अध्यक्ष अंकित खंडेलवाल ने बताया कि दौड़ से पूर्व धर्मदा धर्मशाला परिसर में दो दिवसीय वेपन डिस्प्ले का भी आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय सेना के अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में शहरवासियों, युवाओं एवं स्कूली बच्चों ने भाग लेकर सैन्य शौर्य का प्रत्यक्ष अनुभव किया। मोहित सिंह हाड़ा ने बताया कि दौड़ में देश के विभिन्न राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुरुग्राम सहित कई अन्य स्थानों से प्रतिभागी शामिल हुए। दौड़ में फौज एवं बारां पुलिस के जवानों ने भी भाग लेकर देशभक्ति का परिचय दिया।
इस प्रकार रही विजेताओं की सूची
पुरुष वर्ग-5 किलोमीटर दौड़ प्रथम विजेता कन्हैया साहू 16.15 मिनट, द्वितीय विजेता-ध्रूव नागर 16.49 मिनट, तृतीय विजेता-अनिकेत शर्मा 16.56 मिनट, महिला वर्ग-5 किलोमीटर दौड़ प्रथम विजेता मधु चौधरी 20.05 मिनट, द्वितीय विजेता कविता नागर 20.30 मिनट, तृतीय विजेता अंजली 26.42 मिनट, पुरुष वर्ग-10 किलोमीटर दौड़ प्रथम विजेता सोहम 35.30 मिनट, द्वितीय विजेता- आदित्य दुबे 35.37 मिनट, तृतीय विजेता- सौरभ 37.18 मिनट एवं महिला वर्ग- 10 किलोमीटर दौड़ प्रथम विजेता अपर्णा लखवानी 40.06 मिनट, द्वितीय विजेता- भाग्यश्री 43.08 मिनट, तृतीय विजेता- कुमारी पूनम 46.35 मिनट रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में बारां रनर्स क्लब के सदस्यों दृरवींद्र, मुकेश, सोहम, सौरभ, अतुल, अश्विनी, महेन्द्र, पंकज, रवि, नवदीप, अजय, बिंदु, यशपाल, गौरव, विपिन, अर्पित, डॉ. संजय, डॉ. निखिल, विकास, अनमोल, जीतू, गौरव, राजकुमार, इकबाल, सोहेल, अनिकेत, मन्नू, भरत, हेमल एवं अन्य कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बारां रनर्स क्लब द्वारा आकाश इंस्टीट्यूट के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम वर्षों तक याद रखा जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन व फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कारगिल विजय दिवस की स्मृति में यह आयोजन आने वाले वर्षों में भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं का संचालन बारां रनर्स क्लब की टीम ने किया। दौड़ के मार्ग में प्रतिभागियों के लिए हाइड्रेशन पॉइंट्स की विशेष व्यवस्था की गई थी। सभी प्रतिभागियों को मैडल के साथ रिफ्रेशमेंट प्रदान किए गए एवं विजेताओं को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह एवं नकद पुरस्कार भेंट किए गए। बारां रनर्स क्लब के सदस्य प्रतीक व मोनू पंकज ने आभार प्रकट किया व स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket